नींद खुलते नजर आया फंदे पर लटका महिला का शव..

बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के उकछी निवासी एक महिला का शव फंदे से लटका देख घर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फारेंसिक टीम ने घटना स्थल पर छानबीन की। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सही जानकारी हो सकेगी।
पकड़ी थाना क्षेत्र के सतरसर गांव निवासी सीमा पुत्री रामकृत यादव की शादी उकछी निवासी शंभू यादव के साथ वर्ष 2015 में हुई थी। इनकी तीन बेटियां सलोनी (पांच), सृष्टि (तीन) तथा छह माह की शिवांगी है। उधर 15 दिन पहले ही शंभू बाहर से गांव आया था। 27 दिसंबर को छोटी बेटी का सतईसा संपन्न होने के बाद वह जाने वाला था। इधर घर में सबकुछ ठीक था। शनिवार को बच्चे तथा पत्नी के लिए गर्म कपड़ा आदि सामान खरीदकर लाया। परिजनों की मानें तो रात में सभी लोग घर में सो रहे थे। रविवार को तड़के शंभू की आंख खुली तो पत्नी का शव लटकता देख दंग रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!