मऊ। जनपद के मधुबन थाना अंतर्गत दुबारी धूस के पुरवा गांव में एक माह के मासूम को कुत्ते ने कई जगह नोच दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। दुधमुंहे बच्चे की मौत से पूरे इलाके में मातमी माहौल कायम है। बता दें कि जिस आंगन में आज से पहले बच्चे की किलकारी गूंज रही थी, वहां अब मातम छा गया है। घर में रुदन- क्रंदन जारी है।
शनिवार को कुत्ते ने घर के बाहर सो रहे दुधमुंहे को अकेला पाकर उसे अपना शिकार बना लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी धूस के पुरवा गांव की है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद
0000
घटना के बाद गांव में ग्रामीणों की भीड़ जुटी..
मऊ। दुबारी धूस का पुरवा निवासी संतोष का एक माह के बेटे को उसकी मां सुनीता ने दरवाजे पर खटिया डालकर सुला दिया। वह किसी काम से घर के बगल में चली गई। इतने में ही गांव के एक कुत्ते ने बच्चे को मुंह में दबोच लिया। कुछ दूर ले जाकर उसके सिर और शरीर को नोच लिया। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
बच्चे का शव क्षत-विक्षत मिला
सुनीता जब लौटकर आई और बच्चे को गायब देखा। अनहोनी की आशंका में वह पागलों की तरह उसकी तलाश करने लगी। शोर सुनकर परिवार और गांव के लोग मौके पर जुटे और खोजबीन करने लगे।
थोड़ी दूरी पर बच्चे का शव क्षत-विक्षत मिला। उसे बुरी तरह कुत्ते ने नोच खाया था। बच्चे का शव देखकर परिजनों सहित गांव के लोगों के आंसू निकल गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार सहित पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।