*थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधान को जड़ा थप्पड़, प्रधान संघ ने थाने में की नारेबाजी*





*प्रधान संगठन ने एसपी से मिलकर एसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की*
*चंद प्रधानों के सामने अपने किए की माफी मांगी, लेकिन प्रधान संघ कार्रवाई पर अड़े*
गाजीपुर। बिरनो थानाध्यक्ष की करतूत से ग्राम प्रधान संघ आक्रोशित हैं। एसओ ने खुलेआम गुंडागर्दी की और ग्राम प्रधान को कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना के बाद बवाल बढ़ते देख कुछ ग्राम प्रधानों के सामने माफी मांगकर मामले को दबाना चाहा। लेकिन बिरनो थानाध्यक्ष की इस करतूत को लेकर आक्रोशित प्रधानों ने थाना परिसर में थानाध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रधानों ने थानाध्यक्ष को बर्खास्त करो, थानाध्यक्ष चोर है, जनप्रतिनिधियों को अपमानित करने वाले को सजा दो, इसका रिमोड किसी और के हाथ में है आदि नारे से पूरा थाना परिसर गूंज उठा। मरदह ब्लाक के प्रधान संगठन व बिरनो प्रधान संगठन की बाहर खड़ी भारी संख्या में भीड़ देखकर थानाध्यक्ष मौके से फरार हो गए।
बता दें कि जंगीपुर थाने के चकताजुद्दीन ( ब्रह्मस्थान) के ग्राम प्रधान सुरेश सिंह यादव ने बिरनो थाना क्षेत्र के मर्दानपुर गांव में हुए अपने रिश्तेदारी में मारपीट के मामले को लेकर बिरनो थाने में आए हुए थे। घंटों इंतजार करने के बाद थाना प्रभारी अपने कमरे से बाहर निकले और क्षेत्र भ्रमण के लिए गाड़ी में जाकर बैठने लगे। तभी ग्राम प्रधान सुरेश सिंह यादव थानाध्यक्ष के पास पहुंचे और अपनी बात बतानी चाही। वह अपनी पूरी बात भी नहीं कह पाए तबतक अचानक थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधान को दो -चार थप्पड़ जड़ दिया। पुलिसिया रूवाब में कहा गलत पैरबी करते हो ,गलत लोगों का साथ देते हो. ऐसे शब्दों का उच्चारण करते हुए वह ग्राम प्रधान को लोगों के बीच अपमानित किया। थानाध्यक्ष की दबंगई की चर्चा ज्यों ही अन्य ग्राम प्रधानों को हुई वह बिरनो थाना परिसर में कुछ ही मिनट बाद पहुंचने लगे। मौके की नजाकत को भांप थानाध्यक्ष गाड़ी में बैठकर क्षेत्र में निकल गया।
उधर थप्पड़ खाए ग्राम प्रधान के समर्थन में पूरे ब्लाक के आक्रोशित ग्राम प्रधान भारी संख्या में थाना परिसर में पहुंचे और मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।ग्राम प्रधान संघ उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलवाने की मांग करने लगे। इसके बाद माहौल को बिगड़ता देख जानकारी मिलते ही बिरनो थानाध्यक्ष वापस थाने पर आए। थानाध्यक्ष कार्यालय में बहस होने लगी।
जिलाध्यक्ष जोगी यादव ने कहा मैं प्रधान हूं. मुझे जनता ने चुना है। हम थाने पर अपने लोगों की अगर समस्या है, तो क्या नहीं कह सकते। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को अपमानित किया जाएगा। उन्होंने थानाध्यक्ष को खरी खोटी सुनाई और कहा जनप्रतिनिधियों को पीटने का अधिकार किसने दिया है ? जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार कतई प्रधान संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। शुक्रवार को सरयू पांडेय पार्क में प्रधान संगठन के लोग एकत्रित हुए और एक साथ चलकर कार्यालय पहुंचकर पुलिस कप्तान से मिलकर थानाध्यक्ष के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के संबंध में पत्रक सौंपा।
पुलिस अधीक्षक ने 24 घंटे में बिरनो थानाध्यक्ष सैलेश कुमार मिश्रा की खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब जाकर प्रधान संगठन शांत हुआ। पत्रक देने वालों में ग्राम प्रधान संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सचिंद्र नाथ सिंह लल्लन, प्रधान संघ के जिला महासचिव विनोद गुप्ता, जिला सचिव शशिधर यादव, अभिमन्यु सिंह मन्नू, आकाश राजभर, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र यादव उर्फ पप्पू, धर्मेंद्र शर्मा, नागेंद्र कुशवाहा ,रामनवल यादव. अवधेश यादव ,धनंजय प्रजापति, शिवकुमार यादव, दुर्गविजय राजभर, कार्तिक राम, गंगाराम, उमा यादव, उमाशंकर यादव. अब्दुल मन्नान. सूर्यदेव भारती. सहित अन्य ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मटरु यादव. जिला पंचायत सदस्य महेश यादव मौजूद रहे।





Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!