पुलिस को चकमा देकर जेल से भागा कैदी, मचा हड़कंप, तलाश जारी…

लिया। अस्थायी जेल सुखपुरा से एक कैदी के फरार होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कैदी शौचालय की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। फिलहाल उप जेलर केके सरोज की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार कैदी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही कैदी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन कैदी के फरार होने से सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

अस्थायी जेल सुखपुरा से बुधवार की रात शौचालय की खिड़की तोड़कर शातिर अपराधी फरार हो गया। गुरुवार की देर शाम उप जेलर केके सरोज की तहरीर पर सुखपुरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। फरार बंदी सूरज गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता हकीमपुर, थाना इटाड़ी, बक्सर का रहने वाला है। उसको नरही पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 10 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

गौरतलब है कि कोरोना के चलते बंदियों को पहले सुखपुरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (अस्थायी जेल) में भेजा जाता है। वहां पर उनका कोविड टेस्ट होता है। अब बंदी के फरार होने के बाद यहां की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की जांच पुलिस कर रही है। थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!