पैसे के लेनदेन में विवाद होने पर युवक ने महिला पर चाकू से हमला

बांसडीह (बलिया) : पैसे के लेनदेन में विवाद होने पर युवक ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना बांसडीह कोतवाली क्षेत्र की है। बनकटा निवासी निवासी नंदू गोंड व सीतापुर आंख अस्पताल बलिया के पास रहने वाली लक्ष्मी साह पत्नी विनोद साह के बीच पैसों के लेनदेन का मामला था। रविवार की रात नंदू पैसा देने का झांसा देकर उसे बाइक से लेकर सेरिया नहर पर पहुंचा। यहां दोनों में विवाद होने लगा। नंदू महिला पर चाकू से हमला करने लगा। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े। तब तक आरोपित फरार होगया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल महिला को अस्पताल भेजा। बाद में युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!