कामाख्या धाम में आयोजित हुआ रोमांचक चेतक प्रतियोगिता…




आरा के कृष्णनंद पांडेय का घोड़ा प्रथम, मऊ के पंकज यादव का घोड़ा द्वितीय व बिहार के डॉ. राजेन्द्र सिंह जल्दहा का घोड़ा तृतीय स्थान पर रहा..

गाजीपुर। वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत रामनवमी के दिन गुरुवार को कामाख्या धाम पर आयोजित चेतक प्रतियोगिता में आरा बिहार के कृष्णानंद पांडेय का घोड़ा सबसे आगे रहते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम कर लिया।
चैत्र नवरात्रि के राम नवमी को पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ के रूप में विख्यात मां कामाख्या धाम पर सदियों पुराना परंपरागत रूप से होने वाले घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चेतक प्रतियोगिता में यूपी बिहार के कई जनपदों के घुड़सवारों ने अपने घोड़ों के साथ हिस्सा लिया। परंपरागत रूप से चली आ रही इस प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रही। चेतक प्रतियोगिता में कृष्णानंद पांडेय आरा बिहार का घोड़ा अपना अभूतपूर्व प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया।


बता दें कि राम नवमी के दिन माँ कामख्या धाम मेन गेट के सामने चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने प्रथम चक्र के घुड़सवारों को हरी झंडी दिखाकर किया। इस चेतक प्रायियोगिता में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के कुल 26 घुड़सवारों ने अपने घोड़े के साथ प्रतिभाग किया। कुल चार चक्र की प्रतियोगिता चली। जिसमें से प्रथम आए घुड़सवारों को अंतिम चौथे चक्र का फाइनल राउंड में पूरे प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय और तृतीय घुड़सवारों सहित बेस्ट घुड़सवार का भी चयन किया गया। यह प्रतियोगिता बहुत ही रोमांचक रही। निर्णायक मंडल द्वारा कृष्णनंद पांडेय आरा बिहार के घोड़ा को प्रथम, पंकज यादव मऊ को द्वितीय व डॉ. राजेन्द्र सिंह जल्दहा बिहार को तृतीय स्थान पर विजेता घोषित किया गया। वंशनरायन यादव के घुड़सवार शंभू को बेस्ट घुड़सवार का खिताब से पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को मुख्य अतिथि ओमप्रकाश सिंह द्वारा ट्राफी के साथ प्रोत्साहन राशि भी दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि मां कामाख्या धाम पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता सदियों पुरानी परंपरा है। आज भी जिंदा रखा गया यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन से अपनेपन का एहसास होता है। साथ ही अपनी संस्कृति और सभ्यता को करीब से जानने का मौका मिलता है।

इस तरह के आयोजन से हमारे क्षेत्र का नाम रौशन होगा। निर्णायक मंडल में भोला ,तारिक खान , कलाम खान, सुधीर सिंह, संजय सिंह शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मन्नू सिंह, पिंटू उपाध्याय, अशोक सिंह, हरेराम सिंह, दुर्गा चौरसिया आदि का मुख्य योगदान रहा। उक्त मौके पर एसडीएम राजेश प्रसाद, क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य, सेवराई के नायब तहसीलदार सहित ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भदौरा औरंगजेब खान, आलोक रंजन, विकाश सिंह, दुर्गेश सिंह, शैलेश सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!