नदी में दो महिलाएं डूबी, एक की मौत, दूसरी गंभीर, घर में पसरा मातम..

गाजीपुर। बुधवार को एक महिला की बेसो नदी में डूबने से मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों बाढ़ के पानी से डूबे अपने खेत की निगरानी करने गई थीं। अचानक गहरे पानी में फिसलकर कर चले जाने से गहरे पानी में चलीं गई। यह देख आस-पास मौजूद महिलाओं में शोर मचाना शुरू किया। किसी तरह लोगों के प्रयास में दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। तत्काल नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाते ही, एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

शादियाबाद थाने के गुरैनी गांव निवासी माला देवी (44) पत्नी रामनगीना राम बुधवार को बेसों नदी में डूब गई। वह पूर्वांह्न करीब साढ़े आठ बजे गांव की एक अन्य महिला फल्ली देवी पत्नी भोलाराम के साथ बेसो नदी में बाढ़ आने से डूबी धान की फसल देखने के लिए गई थी। तभी दोनों महिलाएं फिसलकर गहरे पानी में डुबने लगी। यह देख गांव की अन्य महिलाएं शोर मचाना शुरू कर दिया।

यह शोर सुनकर आस-पास के लोगों ने दोनों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी ले गई, जहां डाक्टरों ने माला देवी पत्नी रामनगीना राम को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी महिला फल्ली देवी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद मृतका के घर रुदन-क्रंदन जारी है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!