गाज़ीपुर। भयंकर बारिश व तूफान के बीच चंदौली से मऊ जा रही सेंट्रो जिंग कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। संयोग अच्छा था की कार में मौजूद एक पुरूष व महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घटना जमानिया के बड़ेसर नहर पुलिया के पास शनिवार की रात में हुई। उस समय जोरदार बारिश हो रही थी। इस कारण सेंट्रो जिंग चारपहिया वाहन से चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित हो बड़ेसर नहर में जा गिरी। खबर मिलते ही चौकी प्रभारी जमानिया रेलवे स्टेशन अमित कुमार पांडे मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण की मदद से दोनों व्यक्तियों को सकुशल निकाला गया। पुलिस की सक्रियता व तत्परता से नहर में गिरे दोनों व्यक्तियों को समय रहते निकाल लिया गया। इस कारण बहुत बड़ी घटना होते-होते टल गई।
[8:48 AM, 8/1/2021] AKHILA NAND TIWARI: