नेताओं की उपेक्षा से आहत हैं मतदाता : ओमप्रकाश तिवारी

.

.

.

.

.

.

.


अरे ! अपने ही राह में अटका रहे रोड़ा..

बलिया। 361- नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि सत्ता पाने की जुगत में लगी भाजपा व सपा जनता से उम्मीद का दामन जोड़ रही है। लेकिन इनकी राह में अपने ही रोड़ा अटका रहे हैं। पार्टी मुखिया के टिकट वितरण के बाद से ही पार्टियों में खेमेबंदी चल रही है। कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र के मतदाता नेताओं की उपेक्षा से आहत हैं। यहां की जनता ने जिस पर भरोसा किया, उसने केवल छलने का काम किया।
.

उन्होंने कहा कि जो अपने घर को नहीं सहेज सकते, वह समाज को क्या दिशा देंगे। कहा कि सपा और भाजपा गाड़ी और पैसों की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस जमीन पर जनता की लड़ाई लड़ रही है।
उन्होंने भाजपा, बसपा और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां असंतुष्ट नेताओं की कतार लंबी है, वहां भितरघात का खतरा नेताओं को सता रहा है। ऐसे में उन दलों के कार्यकर्ता व समर्थक भी आज कांग्रेस के साथ हैं। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में आज भी पुराने कांग्रेसियों की आवाज बुलंद है। गांव -गांव में समर्थन मिल रहा है।
.

उन्होंने कहा कि मैं इसी धरती का लाल हूं। यहां के लोग हमारे हैं। यही कारण है कि हर व्यक्ति आज कांग्रेस के सहयोग में खड़ा है। गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के आशीर्वाद से बलिया नगर क्षेत्र में काफी मजबूती मिली है। कांग्रेस प्रतिदिन जनता के दिल में अपनी जगह बना रही है। अब कांग्रेस पार्टी से भाजपा और सपा दोनों को खतरा है।
कांग्रेस उम्मीदवार ने पार्टी का संकल्प पत्र जनता के बीच रखा।
.

कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनी, तो किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा। छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी मुफ्त दी जाएगी। सालाना तीन गैस सिलेंडर भी मुफ्त मिलेगा। महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा की सुविधा होगी। नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40% महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। 1000 प्रतिमाह विधवा और वृद्धा पेंशन दिया जाएगा। इतना
ही नहीं कोरोना काल का बिजली बिल भी माफ किया जाएगा।
.

उन्होंने कहा कि 20 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। संविदा कर्मियों और ठेका कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा। अब कांग्रेस को छोड़कर आम जनता के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। अन्य दलों में नेता बगावती तेवर अपना रहे हैं। कार्यकर्ता उहापोह में हैं और मतदाता उनसे अलग होते जा रहे हैं।
ओमप्रकाश तिवारी ने दर्जनों गांव में डोर -टू -डोर किया जनसंपर्क..
.

बलिया। नगर विधानसभा सीट से कांग्रेश उम्मीदवार ओमप्रकाश तिवारी बुधवार को अपने समर्थकों के साथ दर्जनों गांव में जनसंपर्क किए। उनका गांव- गांव में फूल मालाओं से लोगों ने स्वागत किया। लोगों ने कांग्रेस को न केवल अपना वोट देने का वादा किया, बल्कि उन्हें जीत दिलाकर विधानसभा भेजने की भी बात कही। वह क्षेत्र के नगवा, जमुआ, गोपालपुर, सहरसपाली, सवरूबांध सहित दर्जनों गांव में डोर -टू -डोर जनसंपर्क कर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
.

.

.

.

.

.

.

.

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!