विधायक के साथ कुल तीन लोगों ने किया सरेंडर
मऊ। जिला एवं पुलिस प्रशासन के बढ़ते दबाव के कारण मऊ के वर्तमान विधायक एवं बाहुबली मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। अचानक फरार चल रहे विधायक अब्बास अंसारी का गोपनीय ढंग से दोपहर में सरेंडर होने की खबर ने पुलिस महकमे को काफी राहत दी। क्योंकि लंबे समय से पुलिस को उनकी तलाश थी। मगर काफी प्रयास के बाद भी अब्बास अंसारी को पुलिस पकड़कने में नाकाम रही। आखिरकार अब्बास अंसारी के साथ ही मंसूर और उमर अंसारी ने भी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
उनके आत्मसमर्पण की जानकारी होने के बाद परिसर में काफी गहमागहमी रही। अब्बास अंसारी के साथ ही मंसूर और उमर अंसारी ने भी उनके साथ मऊ जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। उनके समर्थक भी इस दौरान परिसर में मौजूद रहे। अपने अधिवक्ता के साथ अदालत में गुपचुप तरीके से वह पहुंचे और अदालत में आत्म समर्पण की अर्जी उनके अधिवक्ता ने पेश की। इसके बाद अदालत में उनके आत्मसमर्पण की प्रकिया शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक अदालती कार्रवाई चल रही थी।