क्या बागी धरती पर होगा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, पूर्वांचल से सपा फूंकेगी चुनावी बिगुल ?

शोभनथई। महर्षि भृगु की तपो भूमि, मंगल पांडेय एवं चित्तू पांडेय की बागी धरती से समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध वर्ग के सहारे चुनावी बिगुल फूंकने जा रही है। पूर्व महिला कल्याण राज्यमंत्री मीना तिवारी ने बताया की समाजवादी पार्टी जनेश्वर मिश्र व विक्रमादित्य पांडेय की इस धरती पर बलिया में पांच अगस्त को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। प्रबुद्ध वर्ग समाज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। वह समाज को दिशा देता है। बिना प्रबुद्ध वर्ग से स्वस्थ समाज की परिकल्पना कठिन ही नहीं नामुमकिन है।
छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जन्म भूमि से प्रबुद्ध वर्ग वर्तमान सरकार के द्वेष पूर्ण कार्यों और सामाजिक न्याय एवं गरीबों के उत्थान, उनके स्वास्थ्य व भ्रष्टाचार के खिलाफ़ जंग प्रारंभ करेगा और वर्तमान सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगा।
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन किसी जाति विशेष का सम्मेलन नहीं है। यह सभी बुद्धिजीवियों का सम्मेलन है, जो अपने और अपने लोगों के हक की लड़ाई लड़ना जानते हैं।हर प्रबुद्ध वर्ग सच्चा समाजवादी है और वह सदैव समाजवाद के हित में ही कार्य करेगा। इसलिए समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध वर्ग के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर सत्ता की लोलुप्ता में डूबी अंधी बाहरी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। सरकार चलाने वाले सिर्फ बोलना जानते हैं, करना नहीं। इस सरकार ने सिर्फ पांच साल माननीय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश जी के कार्यों का फीता काट कर अपना श्रेय लिया है। आगामी चुनाव में जनता इन्हें जवाब देगी।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!