बरगद के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव के मौजा महुआ में बुधवार को बरगद के पेड़ से लटकते युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए बलिया भेज दिया। युवक की पहचान 22 वर्षीय नवीन सिंह पुत्र लखन सिंह निवासी जंसाव थाना बांसडीह के रूप में हुई है। युवक का ताड़ीबड़ा गांव में ननिहाल है।नवीन सिंह के ननिहाल ताड़ीबड़ा गांव के महुआ मौजे में लालू सिंह के घर तीन मई को मांगलिक कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए वह आया था। लोगों के अनुसार नवीन मांगलिक कार्यक्रम के बाद अपने गांव चला गया था और मंगलवार को पुनः ननिहाल आया था। बुधवार की सुबह गांव के बाहर बरगद के पेड़ पर गमछे के सहारे उसका शव लटकता हुआ मिला।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!