भीषण हादसे के बाद कई जनपदों में मौत का मातम..
लखनऊ। गुरुवार को उत्तर प्रदेश में सबसे बडा हादसा राजधानी से सटे बाराबंकी में हुआ। यहां ट्रक एवं टूरिस्ट यात्री बस की आमने—सामने की टक्कर में करीब बारह लोगों की मौत हो गई।
आगे पढ़े..
जबकि अन्य 32 यात्री जख्मी हो गए हैं। भीषण हादसे के कारण अभी मृतकों की संख्या और अधिक हो सकती है। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी पांच यात्रियों को लखनऊ के एक ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया है।
आगे पढ़े..
दिल्ली की टूरिस्ट बस यूपी के बहराइच जा रही थी। यह पर्यटक बस गुरुवार सुबह करीब 5.30 बजे देवा कोतवाली क्षेत्र के किसान पथ पर बबरी गांव पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।
आगे पढ़े..
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा एक गाय को बचाने में तेज गति से चल रही बस की टक्कर ट्रक से हो गई। बस में 60 से 70 यात्री सवार थे। जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने बताया कि मृतकों के घर वालों को दो लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों में गोंडा, बहराइच और बाराबंकी के लोग शामिल हैं। मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
..