पर्व पर मिलावटखोरों को पैगाम, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 12 नमूनें..


बलिया। पर्व नजदीक हैं। मिलावट खोर सक्रिय हैं। विभाग एक बार फिर व्यवस्था सुधारने में जुटा है। नवरात्रि व दशहरा के मद्देनजर उच्चाधिकारियों ने पैगाम जारी कर दिया है। जनता को मिलावटखोरों से सुरक्षित रखना है। जनपद में गुरुवार से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।


इसके क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने विजय सिनेमा रोड बाजार में कई जगह छापेमारी की कार्रवाई की। फलहारी खाद्य वस्तुओं के नमूने जाँच के लिए संग्रहित किए। छापामार दल शास्त्रीनगर स्थित एक गोदाम पर पहुंचा तथा गहन जाँच की । उक्त गोदाम में गंदगी व्याप्त थी। जिस पर टीम प्रभारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए अविलम्ब सुधार करने की नोटिस निर्गत की। तत्पश्चात उक्त बाजार में प्रथम दृष्टया किशमिश अवमानक होने के संदेह में उसका नमूना जाँच के लिए प्रयोगशाला प्रेषित कर दिया गया।


टीम एक अन्य प्रतिष्ठानों से संदेह के आधार 01 काजू (साबूत) का नमूना लिया। टीम द्वारा विजय सिनेमा रोड बाजार के 02 अन्य प्रतिष्ठानों से 01 सेवई एवं 01 फलाहारी नमकीन का भी नमूना अवमानक होने के कारण संग्रहित किया गया। इसके पूर्व टीम ने कासिम बाजार से 01 सिघाड़े का आटा, 01 किसमिस, 01 कुट्टटू का आटा तथा 01 मखाना का नमूना लेकर जाँच के लिए प्रयोगशाला प्रेषित किया। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही से बाजार में हड़कम्प मच रहा तथा मिलावटखोर अपनी- अपनी दुकान छोड़कर भाग गए।

इस प्रकार छापेमार दल ने कुल अबतक 12 खाद्य नमूने जाँच के लिए संग्रहित किए। अभिहित अधिकारी बलिया महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया की आगामी नवारात्रि को देखते हुऐ विभाग सक्रियता से मिलावटखोरों पर लगाम लगाएगा तथा आम जनमानस को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। छापेमार दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार, सन्तोष कुमार एवं प्रेम कुमार यादव भी सम्मिलित थे।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!