“बलिया” के इस थाना के पास एक दर्जन “भाजपा नेताओं” का कटा पाकेट, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के….

बलिया। उभांव थाना गेट के पास ही शुक्रवार को करीब एक दर्जन भाजपा नेताओं का उच्चकों ने पाकेट काट लिया और करीब लाखों रुपया पर हाथ साफ कर उच्चके फरार हो गए। जिससे भाजपा नेताओं में खलबली मच गई। सभी भाजपा नेता उभांव थाना मोड़ पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी के स्वागत के लिए जुटे थे। पीड़ित भाजपा नेता और नगरा के पूर्व प्रधान रामविलास राजभर के तरफ से भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिप्रकाश चैरसिया, सतीश गुप्ता, सतीश राव अंजय, अरुण कांत तिवारी, राणा प्रताप सिंह ने लिखित तहरीर उभांव थाना पुलिस को दे दिया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, भाजपा नेता दीपक कन्नौजिया, सतीश राव अंजय, पीड़ित अरुणकांत तिवारी, राणा प्रताप सिंह गोलू ने बताया कि सभी लोग उभांव थाना मोड़ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी का स्वागत कर रहे थे। उभांव थाना गेट के पास कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं की भीड़ लगी थी। इस बीच पीछे से पाकेटमारों के गिरोह ने करीब 15 भाजपा नेताओं के पाकेट से नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बताया कि अरुणकांत तिवारी के पाकेट से 15 हजार, रामविलास राजभर का करीब 20 हजार, राणा प्रताप सिंह गोलू का तीन हजार, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के साथ आएं भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल चतुर्वेदी, अशोक गुप्ता नगरा का 20 हजार, प्रबुद्ध पांडेय ढेकुआरी का 8 हजार रुपया गायब हो गया। इस घटना के बाद पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा में जबरदस्त रोष व्याप्त है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!