ऐसा शख्स जिसकी 15 पत्नियां और 107 बच्चे..

*एक व्यक्ति के एक पत्नी, दो पत्नी या ज्यादा से ज्यादा तीन, चार, पांच हो सकती हैं। लेकिन हम आपको ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी 15 पत्नियां और 107 बच्चे हैं। इस शख्स की उम्र 61 साल है। वह एक छोटे से गांव में रहता है और सभी पत्नियां हंसी-खुशी एक साथ रहती हैं।
आपको बता दें कि इस व्यक्ति का कहना है कि वह राजा सुलेमान की तरह रहना चाहता है, जिनकी 700 पत्नियां थीं। इस शख्स का नाम डेविड सकायो कलुहाना है और पश्चिमी केन्या का रहने वाला है।
Afrimax English से बातचीत के दौरान डेविड ने कहा कि उनका दिमाग बहुत ज्यादा तेज है। जिसको मैनेज करना एक महिला के बस की बात नहीं है। मैं दिमागी रूप से बहुत ज्यादा लोड लेता हूं, जिसे एक महिला के लिए संभालना मुश्किल है। इसलिए मैंने एक से ज्यादा शादियां की।
डेविड ने एक इंटरव्यू में कहा, अगर मैं 20 महिलाओं से शादी कर ली होती, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं होती है। मैं राजा सुलैमान की तरह हूं। सुलैमान की 700 पत्नियां और 300 दासियां थीं। एक तरह से कुल 1000 पत्नियां थीं।
आपको बता दें कि डेविड की पत्नियां उनके साथ हंसी-खुशी रहती हैं। डेविड की पत्नी जेसिका कलुहाना के 13 बच्चे हैं, जिनमें 2 बच्चों की मौत हो चुकी है। जेसिका ने बताया कि हम एकसाथ मिल-जुलकर शांति से रहते हैं। जेसिका ने आगे कहा कि मैं अपने पति से बहुत प्यार करती हूं। इसी प्रकार अन्य पत्नियां भी अपने पति का सम्मान व प्यार करती हैं। इस बड़े कुनबे की आज सभी जगह चर्चा हो रही है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!