छपरा । सारण जिले में एक महिला की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का शव गांव के समीप झाड़ियों से मिला। हत्या से पहले उसकी आंख भी फोड़ दी गई है। यह घटना स्वतंत्रता दिवस के दिन ही जिले के बनियापुर के धोबिया घाट इलाके में हुई। महिला का शव निर्वस्त्र हालत में पाया गया। बताया जा रहा है कि महिला की धारदार हथियार से की गई है। ऐसे ही किसी हथियार से उसकी आंख फोड़ दी गई है। शव की हालत देख कर ही लोग दुष्कर्म किए जाने का अनुमान लगा रहे हैं। महिला के कपड़े शव से थोड़ी दूर पर पाए गए। पुलिस अभी मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

बकरी के चारा के लिए पत्ती तोड़ने बगीचे में गई थी महिला
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बनियापुर थानाक्षेत्र की एक महिला रविवार की शाम करीब चार बजे बकरी के चारे के लिए पत्ती तोड़ने गांव के ही बगीचे में गई थी। इसी जगह महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। रोजाना की तरह पता तोड़ने को कहकर गई महिला देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो स्वजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। काफी तलाशने के बाद झाड़ी में निर्वस्त्र अवस्था में उसका शव पाया गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी।

शव उठाने पहुंची पुलिस के साथ ग्रमीणों की नोकझोंक
शव मिलने के बाद स्थानीय बनियापुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजना चाहा तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीण वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।