गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के असावर के भठवां गांव निवासी सुभाष राजभर (34) की मुंबई में काम के दौरान मौत हो गई थी। जिसका शव रविवार को गाँव पहुंचा, तो कोहराम मच गया। दस मई को सुभाष घर से मुंबई गया था। 11 मई को मुंबई में पहुंचकर कुर्ला में मजदूरी करने लगा। 25 मई को एक मंजिल इमारत में पेन्टिंग के काम के दौरान सीढ़ी से फिसलने के बाद नीचे जमीन पर गिर गया। जिससे सिर के पीछे चोट लगने से मरणासन्न हो गया। वहां मौजूद मजदूर व अन्य साथियों ने सुभाष को चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान सुभाष की मौत हो गई। मुंबई से विमान द्वारा शव को लखनऊ लाया गया। इसके बाद शव गांव भठवाँ ले जाया गया। रविवार को अंतिम संस्कार हुआ। राजेश की मौत से माँ ललिया देवी पत्नी पार्वती का रो- रो कर बुरा हाल था। उधर पुत्र रितेष उम्र छह वर्ष व पुत्री रागनी एक वर्ष सबको एक टक सभी को निहार रहे थे। मृतक सुभाष तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।