स्मृति ईरानी का नया ठिकाना होगा अमेठी, बेटे ने घर का किया भूमि पूजन

अमेठी: कांग्रेस का गढ़ ढहाने के बाद अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में बसने जा रही हैं। यानी अमेठी में कांग्रेस की वापसी अब आसान नहीं है। क्योंकि कांग्रेस को जहां चुनाव जीतने के बाद फिर दोबार चुनाव के समय अमेठी की याद आती थी वहीं स्मृति ईरानी चुनाव जीतने के बाद भी अमेठी की जनता के संपर्क में बनी हुई हैं। वहीं अब वह अमेठी में अपना घर बनाने जा रही हैं। यहां बनने वाले घर का भूमि पूजन गुरुवार को उनके बेटे जोहर ईरानी ने किया।
स्मृति ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय सांसद ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान यहां की जनता से वादा किया था कि वह अमेठी मे अपना घर बनाएंगी। उनके उसी वादे को पूरा करने की के उद्देश्य से स्मृति के पुत्र जोहर ईरानी ने आज मकान निर्माण के लिये भूमि पूजन किया। वहीं इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि और भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने बीते 22 फरवरी को घर बनवाने के लिए अमेठी जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर सराय भागवानी ग्राम पंचायत के मेदन मवई गांव में जमीन खरीदी थी। आज उसी का भूमि पूजन हुआ और जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!