…और सांप के पास आते ही डूब गई नाव

अबतक सात लोगों की मिली लाश, एक साथ कई घरों में मातम..

मृतकों के परिजनों को मिलेगा चार-चार लाख की आर्थिक सहायता
गाजीपुर। मझोली नाव थी। 17 बाढ़ पीड़ित सवार थे। नाव अच्छी स्थिति में थी। लोगों को सुरक्षित ले जा रही थी। दो नाविक नाव को चला रहें थें। किसी को कोई परेशानी नहीं थी। इसमें 03 बच्चे भी थे। नॉव किनारे से लगभग 50 फीट की दूरी पर पहुॅची थी कि नदी में नाव के पास सॉप दिखाई दिया। इसे देखकर नॉव पर सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान नॉव पर सवार एक व्यक्ति नदी में कूद गया।

इस प्रकार एक व्यक्ति के नदी में कूदने एवं नॉव पर सवार व्यक्तियों में अफरा-तफरी मचने के कारण नॉव असंतुलित हो गई और सीधे नदी में समा गई। बता दें कि सेवराई तहसील अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अठहठा में नाव पलटने से अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर घटना के बाबत पूरी जानकारी ली गई।

घटना के संबंध में ग्राम प्रधान एवं नाविक राजू निषाद से डीएम ने पूरी जानकारी ली। नाविक ने पूरी घटना जिला अधिकारी को बताया।जिला प्रशासन एवं स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से तत्काल 05 लोगों को छोड़कर नॉव पर सवार सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। 02 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया था, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई।

स्थानीय गोताखोर, फ्लड पीएसी, एनडीआरएफ की टीम द्वारा सघन अभियान चलाकर और पांच लोगों के शव बरामद कर लिए गए। नदी में डूबने के कारण कुल 07 व्यक्तियों के शवों का जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा मृत व्यक्तियों का दाह संस्कार भी कराया गया। आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा रही है। सरकार की ओर से मृतकों के परिवार को प्रति मृतक चार-चार लाख आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!