…और खामोश हो गई सांसे

बलिया। बारात में मनपसंद गाना सुनने को लेकर पहले विवाद, फिर दो पक्षों में मारपीट इसके बाद एक युवक की मौत। जवानी का जोश, गुस्सा और नासमझी ने हमेशा के लिए एक युवक को खामोश कर दिया और अन्य को लहूलुहान।
खेजुरी थाने के बालूपुर मौजा के कसमापुर गांव में एक बारात आई थी। उसमें मनपसंद गाना सुनने को लेकर कुछ युवकों में नोकझोंक एवं मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें आई। जिसमें एक पक्ष के संतोष (30) पुत्र मिट्ठू राम की हालत गंभीर थी। उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इलाके के कसमापुर निवासी बीरबल राम पुत्र हरिराम की बेटी पूजा की शादी थी। घर पर बारात आई थी। बताया जाता है कि रात करीब 11:00 बजे के आसपास डीजे पर हो रहे नाच में मनपसंद गाने को बजाने के लिए एक पक्ष ने प्रस्ताव रखा जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। एक पक्ष को विरोध करना नागवार लगा। इसके बाद विवाद शुरु हो गया और मारपीट होने लगी। मारपीट में दोनों पक्षों से लोग घायल हो गए। संतोष पुत्र मिट्ठू राम को कुछ ज्यादा ही चोट लग गई। इस विवाद की सूचना खेजुरी थाने पर दी गई। घटना के बाद सिकंदरपुर, मनियर और खेजुरी थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। कुछ लोगों को उपचार के पश्चात छोड़ दिया गया और संतोष को मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में मृतक के पिता मिट्ठू राम की तहरीर पर खेजुरी पुलिस ने धारा 147, 159 ,302 ,308 ,504 ,506 323 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष खेजुरी अखिलेश कुमार ने बताया कि नामजद अभियुक्तों में कुछ को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ फरार हो गए हैं।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!