बलिया की बाला के साथ दिल्ली में दुष्कर्म..

किशोरी के गर्भवती होने पर छोड़ा, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बलिया।
किशोरी को शादी का झांसा दे एक युवक दिल्ली ले गया। वहां कई महीने तक उसके साथ बलात्कार करता रहा और उसके गर्भवती होने के बाद उसे गांव लेकर आया और घर से निकाल दिया। इस प्रकरण में पीडि़ता के मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी को बीते जुलाई माह में इलाके के एक युवक ने शादी का झांसा देकर अपने साथ दिल्ली ले गया। उसे दिल्ली ले जाकर एक कमरे में अकेले रखा। इस दौरान वह उसके साथ रोज दुष्कर्म करता और विरोध करने पर किशेारी की पिटाई भी करता था। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई। तब माह अगस्त में आरोपी युवक, उसका भाई और पिता किशोरी को लेकर गांव आए। इसके बाद घर वालों ने उसे घर से निकाल दिया। साथ में चेतावनी दी कि किसी को इसकी जानकारी दी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। पीडि़ता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसके पिता, चाचा एवं भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मंटू राम ने बताया कि पीडि़ता की मां की तहरीर पर एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!