बलिया। बिजली बिल वसूली में बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले साल कम वसूली (9.37 करोड़) की हुई थी, इसके चलते विभाग की किरकिरी हुई। राजस्व को लेकर विभाग गंभीर है। इसे लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें एक मुश्त समाधान योजना भी शामिल है। नई व्यवस्था से बिल पहुंचाने के साथ ही राजस्व वसूली की जिम्मेदारी दी गई है। इसकी वजह से वसूली का ग्राफ सुधरा है। साल के अंत में मिले इस रैंक से विभागीय कर्मी भी उत्साहित हैं। जौनपुर में 16.07 करोड़ रुपये की वसूली हुई है, वह तीसरे स्थान पर है। इसमें 57.83 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जबकि गाजीपुर ने 19.70 करोड़ रुपये के साथ आठवें स्थान पर है। इनकी 41.94 फीसदी की वसूली हो पाई है।