24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संस्कार महोत्सव एवं विराट पुस्तक मेला के लिए गोष्ठी का आयोजन..

यज्ञ को सफल बनाने के लिए गायत्री शक्तिपीठ पर गोष्ठी आयोजित..
गाजीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार, शाखा गायत्री शक्तिपीठ गोंडा देहाती के सौजन्य से 16 से 19 जनवरी 2022 तक स्थान- आस्था पैलेस, निकट- गायत्री शक्तिपीठ पर होने वाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के संबंध में आज गायत्री शक्तिपीठ पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस महायज्ञ में संस्कार महोत्सव एवं विराट पुस्तक मेला का भी आयोजन है।
जिले के कोने-कोने से आए गायत्री परिवार वालों ने अपनी परिष्कृत मनोभूमि से समाज कल्याण के लिए 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ को सफल बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प लिया। यज्ञ को सफल बनाने के लिए गायत्री परिवार प्रबंधन समिति द्वारा आवंटित विभागों के कार्यशैली पर भी मंथन किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण एवं विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यक्रम में धर्म एवं अध्यात्म के तत्व ज्ञान का वैज्ञानिक प्रतिपादन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से एक सुसंस्कार संपन्न व्यक्ति, परिवार एवं समाज की संरचना का सार्थक प्रयास किया जाएगा। जिसमें भाषा, लिंग व संप्रदाय रूप, रंग, जाति- पाति, छुआछूत, गरीब- अमीर की कोई बाध्यता नहीं है। सभी जाति धर्म संप्रदाय के लोग इस 24 कुंडीय यज्ञ में समान रूप से भाग लेने के अधिकारी होंगे। यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से मानवतावाद पर आधारित है। कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिजनों का अहम् योगदान है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!