गोरखपुर से सटे नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसा, सैकड़ों फीट खाई में गिरी बस, 32 की मौत, कई घायल..



आसपास के ग्रामीणों की मदद से नेपाल प्रहरी के जवान खाई में बस तक पहुंचे
गोरखपुर। गोरखपुर से सटे पड़ोसी देश नेपाल के मुगु जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बस पहाड़ से सैकड़ों फीट खाई में पिना इयारी नदी के पास जा गिरी। जिसमें 32 लोगों की मौत हो हो गई। हादसे में 12 से अधिक लोग जख्मी हैं। नेपाल प्रहरी घायलों की शिनाख्त में जुटे हुए हैं। सभी को नेपालगंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
गोरखपुर के बार्डर से सटे पड़ोसी देश नेपाल के मुगु जनपद के नेपालगंज से गमगढ़ी के रास्ते जाते समय यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर छायानाथ रारा नगर पालिका में पिना इयारी नदी के पास सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। भीषण हादसे में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। नेपाली प्रशासन मृतकों की शिनाख्त में जुटा है।
उनका कहना है कि सुर्खेत जिले से यात्रियों को लेकर बस मुगु जा रही थी। सुर्खेत जिले के पहाड़ी इलाके से होकर यात्री बस मुगु पहुंचने ही वाली थी कि एक मोड़ पर बस चालक ने स्टेयरिंग से अपना नियंत्रण खो दिया और बस पहाड़ी खाई में जा गिरी।
आसपास के ग्रामीणों की मदद से नेपाल प्रहरी के जवान खाई में बस तक पहुंचे। तबतक मौके पर 28 यात्री दम तोड़ चुके थे। 16 घायल यात्रियों को इलाज के लिए नेपालगंज अस्पताल के लिए रवाना किया गया। रास्ते में चार अन्य यात्रियों ने दम तोड़ दिया। कर्णाली प्रदेश प्रहरी कार्यालय के निरीक्षक जीवन लामीछामे का कहना है कि बस हादसे में 32 लोगों की मौत हुई है। मृतकों के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।



Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!