हादसे में दूसरा गंभीर, अस्पताल में भर्ती
बलिया। चिलकहर रेलवे क्रासिंग के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। जिससे एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा घायलावस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि उसकी भी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। फेफना थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी भोला राम (20) तथा विजय (22) अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी बीच क्रॉसिंग के समीप बाइक की ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत हो गई। पीछे से जोरदार टक्कर लगने के कारण भोला (20) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि उस पर सवार विजय (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। उधर परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है।