दक्षिण बिहार में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनी




75वें आजादी के अमृत महोत्सव पर जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ.
पटना। विद्या भारती दक्षिण बिहार कदमकुआं पटना के प्रांगण में 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इसे जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। जिममें मुख्य रूप से नकुल कुमार शर्मा, क्षेत्रीय सचिव विद्या भारती उत्तर एवं प्रदीप कुमार कुशवाहा प्रदेश सचिव भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति बिहार की उपस्थिति में मनाया गया।
विशेष जयंती पर नकुल कुमार शर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे जल, जमीन और जंगल का संरक्षण के लिए जाने जाते हैं। वह अपने कर्म के लिए पूजे जाते हैं। जंगल में निवास होते हुए भी शुद्ध शाकाहारी होकर अंग्रेजों के विरुद्ध आंदोलन कर अपने सच्चे देशभक्त होने का गौरव हासिल किये हैं।

प्रदीप कुमार कुशवाहा, प्रदेश सचिव महोदय ने बताया कि 15 से 22 नवंबर तक यह 7 दिन, विद्या भारती दक्षिण बिहार के सभी स्कूलों में देश के 75वें अमृत महोत्सव के तहत भगवान बिरसा मुंडा के जयंती का यह गौरव दिवस मनाया जा रहा है। देश की आजादी में भगवान बिरसा मुंडा का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने बताया कि कैसे भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासियों की एक सेना बनाकर अंग्रेजों के खिलाफ छापामार लड़ाई द्वारा छक्के छुड़ा दिए। हमें इस महोत्सव के अवसर पर जहां जिनको जैसा मौका मिले भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी पर एवं उनके कर्मों, देश प्रेम का बखान अपने समाज में, वर्गों में अवश्य करें।

मंच का संचालन रामचंद्र आर्य, प्रदेश कार्यालय प्रमुख, भारती समिति बिहार ने किया।
इस विशेष महोत्सव के अवसर पर लोक शिक्षा समिति, मुजफ्फरपुर बिहार के विभाग प्रमुख कृष्ण कुमार के साथ क्षेत्रीय एवं प्रांतीय कार्यालय के सभी कार्यकर्तागण भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।




Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!