मिर्जापुर। विन्ध्याचल देवी दर्शन के लिए झारखंड से आया एक परिवार नाव से गंगा नदी पार कर वापस लौट रहा था। इसी बीच नाव तेज धारा में डूब गई। इस बीच बचाव में लगे तटवर्ती मल्लाहों एवं गोताखोरों ने किसी तरह छह लोगों की जिंदगी बचा सके। जबकि छह लोग नदी की धारा में समा गए। उनकी तलाश जारी है।

विन्ध्याचल थाना अंतर्गत अखाड़ा घाट पर रांची (झारखंड) के धुरहां गांव निवासी राजेश तिवारी पुत्र भुवनेश्वर तिवारी (३५) अपने पूरे परिवार के साथ विन्ध्याचल देवी मंदिर का दर्शन-पूजन करने आए थे। नाव से गंगा नदी के दूसरे छोर से वापस लौटते वकत अचानक अचानक नाव में पानी भरने लगा और तेज धारा में नाव डूब गई। इस नाव में राजेश तिवारी के परिवार के कुल बारह सदस्य सवार थे। आस-पास मौजूद नाविकों एवं गोताखोरों की मदद से किसी तरह राजेश तिवारी-३५, विकास -२८, दीपक -२७, अलका-०९, रीतिका-०७ तथा नाव चालक अज्ञात को बचा लिया गया। जबकि हादसे में गुडिय़ा-२८, खुश्बू-३०, अनीषा-२६, सत्यम-०५ तथा एक ढ़ाई साल का बच्चा गंगा की लहरों में समा गए। सभी की तलाश जारी है। समाचार लिखे जाने तक किसी का अता-पता नहीं चल सका था। पुलिस एवं गोताखोर देर रात तक डूबे लोगों की तलाश में जुटे हुए थे।