बलिया/लालगंज। सदा खुश रहो ! दोनों की जोड़ी सलामत रहे। यह आशीर्वाद महिला ग्राम प्रधान ने उस जोड़े को दिया, जो परिवार की बिना अनुमति के शादी कर उनसे सुरक्षा की गुहार लगाने और पूरे रीति-रिवाज से पुन: विवाद का आग्रह करने पहुंचे थे। महिला प्रधान की पहल के बाद वर एवं कन्या पक्ष किसी तरह राजी हुए और मंदिर में उनकी शादी कराई गई।
बता दें कि प्रेम चढ़ा परवान, तो प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाकर मांग में सिंदूर डलवाया। इसके बाद दोनों एक साथ प्रेमी के घर के लिए निकल पड़े। लेकिन पहले वह लड़के के गांव के ग्राम प्रधान के यहाँ पहुचे। इस प्रकरण की जानकारी पहले से लड़का और लड़की पक्ष के किसी भी सदस्य को नहीं था। वहां दोनों पक्षों को बुलाया गया। दोनों के माता -पता विरोध पर उतारू हो गए। इसके बाद किसी तरह ग्राम प्रधान ने वर पक्ष को मना लिया। लेकिन लड़की पक्ष मानने को तैयार नहीं था। इसके बाद बुद्धिजीवियों ने दोनों के बालिग होने की बात कही। बाद में किसी तरह मामले को शांत कर सबका बयान लिया गया। ग्राम प्रधान की पहल पर इस जोड़े की शादी खपडिय़ा बाबा आश्रम श्रीपालपुर में कराई गई। अब प्रेमी-प्रेमिका हमेशा के लिए पति-पत्नी के रूप में एक-दूसरे के हो गए।

दोकटी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी विशाल पांडेय पुत्र रामेश्वर पांडेय तथा जुली पांडेय पुत्री योगेंद्रनाथ पांडेय निवासी रामपुर दीघार थाना रेवती बलिया के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रपंच चल रहा था। सोमवार की शाम लड़की ने अपने बलिया स्थित घर पर लड़के को बुलाया। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम ली और भगवान को साक्षी मानकर प्रेमी ने युवती की मांग में सिंदूर भर दिया। मंगलवार के दिन दोनों सीधे ग्राम प्रधान बहुआरा के दरवाजे पर पहुंचे और पूरी बात बताई। दोनों ने अपने बालिग होने का प्रमाण भी दिया और पूरी रीति-रिवाज के साथ अपने विवाह की इच्छा जताई। ग्राम प्रधान बहुआरा सुनीता देवी ने वर एवं कन्या पक्ष को बुलवाया और दोनों पक्षों से बारी-बारी बात की। वर पक्ष के पिता से फोन पर बातें कर समझाया गया, तो बर ने मौन स्वीकृति दे दी। हालांकि शादी में भाग नही लिए। वर पक्ष की तरफ से परिजन एवं कन्या खपडिय़ा बाबा आश्रम पर पहुचे और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह एवं कुछ लोगों की उपस्थित में विवाह संपन्न कराया गया। खपडिय़ा बाबा आश्रम पर दोनों ने एक दूसरे को वर माला पहनाई और बैदिक मंत्रोचार के बीच विवाह सम्पन्न हुआ। विवाह की रश्म पंडित पवन कुमार तिवारी ने निभाई। जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।