योगी मंत्रिमंडल में छत्रपाल गंगवार भी शामिल, कुर्मी वोटों को साधने की कोशिश..

राजेंद्र कुमार उर्फ “राजू”

बरेली/शेरगढ़। वर्ष 2022 के विस चुनाव की तैयारी शुरू है। प्रमुख दल चुनावी मेले को आकार देने में जुटे हैं। इसी के मद्देनजर रविवार को यूपी के कई विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है, जो आने वाले दिनों में सरकार को बेहतर फायदा पहुंचा सकते हैंं। इसमें पूरब से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश को शामिल किया गया है।
बहेड़ी विधानसभा से विधायक छत्रपाल गंगवार को भी योगी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इसका मूल उद्देश्य कुर्मी वोट बैंक को साधने की कोशिश चल रही है।
राजनीत का अच्छा ज्ञान एवं मतदाताओं में अच्छी पकड़ रखने वाले छत्रपाल गंगवार बहेड़ी विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने हैं। मूलरूप से दमखोदा के रहने वाले छत्रपाल सिंह गंगवार पहली बार वर्ष 2007 के चुनाव में बहेड़ी सीट से विजयी होकर विधानसभा पहुंचे थे। तब उन्होंने सपा के अताउर्रहमान को कम वोटों के अंतर से हराया था। इसके बाद वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी नसीम अहमद को हराकर वह दूसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में विस्तार करके छत्रपाल गंगवार को सरकार में शामिल करने के फैसले से कुर्मी वोट बैंक पर भाजपा की पकड़ मजबूत होगी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल से संतोष गंगवार के हटाने की भरपाई भी हो सकेगी।
इस समय जिले की दोनों लोकसभा और सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। जिला पंचायत और मेयर की सीट भी भाजपा के ही खाते में है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर कैंट विधायक राजेश अग्रवाल और धर्मपाल सिंह की पहले जनता में पैठ काफी मजबूत रही। इसके अलावा बरेली के सांसद संतोष गंगवार भी शुरूआती दिनों में केंद्र सरकार के हिस्सा रहे। बरेली का पहले भी दबदबा रहा है। मगर मौजूदा समय में सभी निराश थे। लोगों का कहना है कि अब सरकार के इस फैसले से भाजपा के कुर्मी वोट बैंक पर तो पकड़ मजबूत होगी ही, साथ ही मतदाताओं में एक अच्छा संदेश भी जाएगा।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!