बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता की दादी के निधन पर शोक

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आनंद दूबे की दादी कमलावती देवी (87) पत्नी स्व. रामदास दूबे निवासी काझा जनपद मऊ की रविवार को भोर में हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि रविवार को श्मशान घाट गाजीपुर पर हुई, जहां नगर पालिका के पुर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार सिंह, भाजपा के पुर्व जिला महामंत्री सुनिल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री मंयक जायसवाल, विवेकानंद पांडेय नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, पत्रकार सुनील सिंह, प्रदीप शर्मा मोनू आदि ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा मृतात्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किया। इनके निधन पर शुभचिंतकजनों सहित भाजपा गाजीपुर ने शोक व्यक्त किया।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!