बलिया में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंची..

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के कुल संख्या 1046, आज मिले 101
बलिया। कोरोना वायरस का पारा एक बार फिर तेजी से ऊपर चढ़ने लगा है। जिले में शुक्रवार को कोरोना मरीजों की संख्या अचानक 100 के पार हो गई। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में दूसरी बार कोरोना ने शतक लगा दिया। कुल 101 लोग पॉजिटिव मिले हैं। देखा जाए तो जनपद में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1046 हो चुकी है। बीते 24 घंटे में कुल 66 लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य महकमे की माने तो अब तक कुल 733 लोग उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 370 है। शुक्रवार को 2906 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में कोरोना की तीसरी लहर तेजी से पांव पसार रही है। इसके रोकथाम के लिए जनपद में व्यापक स्तर पर टीमें लगातार सैंपलिंग कर रही है। उधर टीकाकरण भी युद्घ स्तर किया जा रहा है। सीएमओ ने जिलेवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने तथा अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर टीका लगाने की अपील की है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!