शहर में दिनदहाड़े महिला से उचक्कागिरी, पुलिस घटना रोकने में नाकाम..

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर के पास एक महिला से शुक्रवार को उचक्कों ने दिनदहाड़े मंगलसूत्र छिन लिया और भीड़ के बीच से फरार हो गए। घटना के बाद महिला रो-रोकर चिल्लाने लगी। इसके बाद वहां काफी भीड़ इकट्ठी हो गई और पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। पुलिस छानबीन में जुटी है। देखा जाए तो शहर में उचक्कों के गैंग सक्रिय है। महिला का मंगलसूत्र सरेराह छीनकर भागना पुलिस को चुनौती देना है। उचक्कों को पकड़ने में पुलिस असहाय व लाचार नजर आ रही है।

बता दें कि शुक्रवार को सुखपुरा से वाहन पकड़कर बलिया पहुंची महिला से उचक्कों ने शहर कोतवाली अंतर्गत सिविल चौकी से करीब 200 मीटर दूर सरेराह मंगलसूत्र छिन लिया और फरार हो गए। लेकिन सिविल लाइन चौकी इंचार्ज हाथ -पांव मारने के सिवाय कुछ नहीं कर पाए। नगर के व्यस्त इलाके में हुई वारदात ने पुलिस सक्रियता की पोल खोल दी है। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज व मुकामी पुलिस का डर अपराधियों में नहीं है। बताया जा रहा है कि महिला सुखपुरा से वाहन पकड़ कर बलिया पहुंची और अपने मायके जाने के लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज के पास ई-रिक्शा का इंतजार कर ही रही थी कि उचक्के उसका मंगलसूत्र छिनकर फरार हो गए।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!