दुस्साहस! असलहे के दम पर एक व्यक्ति का अपहरण..

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में भी आए दिन अपराध हो रहे हैं। बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रयास जरूर कर रही हे, लेकिन रोक पाना मुश्किल दिख रहा है। पता चला है कि शुक्रवार की रात गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में फॉरचूनर सवार एक प्रॉपर्टी डिलर ने रिवाल्वर सटाकर एक व्यक्ति को अगवा कर लिया। घटना का अंजाम देते वक्त प्रॉपर्टी डिलर के साथ एक निजी सुरक्षा गार्ड भी मौजूद था। घटना को अंजाम दे दोनों फरार हो गए। इसी बीच अगवा किए गए व्यक्ति की पत्नी ने घटना के बार में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहर्ताओं को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक चिनहट मटियारी के रहने वाले अभय श्रीवास्तव जीत इंफ्राटेक के नाम से लखनऊ में रियल स्टेट का कारोबार करते हैं। गोमतीनगर विस्तार थाने के मलेसेमऊ के पास भी उसकी साइड चलती है। शुक्रवार को वह अपनी सफेद रंग की फॉरचूनर से अपनी साइड से लौट रहा था। उसके साथ उसका गनर वीरेंद्र यादव एवं चालक राममिलन सिंह भी मौजूद थे। मलेसेमऊ का रहने वाला हसीन कई माह पहले अभय श्रीवास्तव से उधार में कई लाख रुपये लिया है। इसके लिए वह कई बार उससे तगादा कर चुका है। पैसा मांगने जाने पर अक्सर हसीन घर से गायब रहता है। अभय उसे कई दिनों से खोज रहा था। इसी बीच गोमतीनगर विस्तार स्थित सदर तहसील के पास से गुजरते समय अभय को हसीन अचानक दिख गया। अभय ने हसीन से अपने रुपये देने को कहा। उस वक्त हसीन के साथ उसकी पत्नी सहाना भी वहां मौजूद थी। बकाया के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच कहासूनी हुई। तभी गनर और अभय ने असलहे के दम पर हसीन को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उसकी पत्नी सहाना ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि किसी ने हमारे पति का अपहरण कर लिया है। वह मुझे पेट्रोल पंप के पास बुला रहा हैं। इस सूचना पर पुलिस चौकन्ना हुई। पेट्रोल पंप के पास फॉरचूनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि सहाना की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पुछताछ की जा रही है। एसीपी ने बताया कि अभय श्रीवास्तव चिनहट मटियारी के रहने वाला है। जबकि गनर विरेन्द्र यादव विभूतिखण्ड व ड्राइवर राम मिलन सिंह प्रतापगढ़ निवासी हैं। मामला पेसे के लेन देन का है। इस प्रकरण में पुलिस तफ्तीश कर रही है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!