हरतालिका तीज पर माताओं एवं बहनों को प्राशिसं के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने दी बधाई..

बलिया। शिक्षा विभाग से जुड़ी महिला शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों के साथ ही जिले की समस्त महिला कर्मचारियों को हरतालिका तीज पर प्राथमिक शिक्षक संघ संयोजक/जिलाध्यक्ष एवं शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बधाई दी है। कहा कि अखंड सौभाग्य और माताओं-बहनों की संकल्प शक्ति के पावन पर्व हरतालिका की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान महादेव और मां पार्वती की कृपा से आपके जीवन में सदैव सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।
शिक्षक संगठन के सभी पदाधिकारियों ने भी शिक्षा विभाग से जुड़ी महिलाओं को इस व्रत पर बधाई देते हुए इसे सकुशल संपन्न कराने के लिए ईश्वर से कामना की। पदाधिकारियों ने कहा कि यह कठिन व्रत निर्जला और निराहार रहकर किया जाता है। यह महिलाओं के लिए बेहद कठिन व्रत माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि व्रत रखने वाली महिलाओं को रात में नहीं सोना चाहिए। इस व्रत के दौरान पूरी रात जागरण किया जाता है। साथ ही भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा और अर्चना की जाती हैं। पंडितों की माने तो भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाया जाता है। इसे बड़ी तीज भी कहा जाता है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!