खेत में पानी ले जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई जख्मी*





गाजीपुर। खेत की सिंचाई करने के लिए पहले पानी ले जाने को लेकर शनिवार की देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से कई लोग गंभीर रूप से चुटहिल हो गए। उक्त घटना बिरनो थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बताते चलें कि गांव के दोनों पक्षों में पहले से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। खेत में पानी बहने का एक बहाना था। उलहाना देने पर एक पक्ष के लोगों ने छत पर चढ़ कर पथराव करने लगे। इससे दर्जनों लोग घायल हो गए। इसे लेकर दोनों लोगों में लाठी- डंडे चलने लगे। जिसमें दोनों पक्षों से दर्जनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बिरनो पुलिस घटना स्थल पर जा धमकी और घायलों का समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया। इस दौरान तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।
रविवार को थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि एक पक्ष के 13 व दूसरे पक्ष से छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अगली कार्रवाई की जा रही है।





Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!