बलिया। फेफना विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों को गंगा और टोंस नदी ने अपनी चपेट में ले लिया हैं। बाढ़ में पीडि़तों के दर्द की चादर चौड़ी होती जा रही है। ऐसे में पानी से घिरे लोगा सुबक रहे हैं। भूख-प्यास से तडफ़ड़ा रहे लोगों को समाजसेवी एवं भाजपा नेता अवलेश सिंह मददगार साबित हुए। बाढ़ पीडि़तों को तिरपाल, भोजन पैकेट एवं जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराया। कुछ पीडि़तों को इलाज के लिए पैसा भी उपलब्ध कराया।

जनपद में गंगा नदी भले घटाव पर हैं, लेकिन मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। बाढ़ पीडि़तों के सामने खाने-पीने से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की समस्या मुंह बाए खड़ी है। लोग घर से पलायन कर सड़क, विद्यालय एवं अन्य जगहों पर शरण लिया है। बाढ़ ने इस बार भी ऐसा मंजर दिखाया है कि लोग लाचार हैं।

आगे पढ़ें…
भाजपा नेता दर्जनोंं लोगों के साथ सोमवार को फेफना विधानसभा क्षेत्र के हसनपुर, थमनपुरा, इंदरपुर, अजोरपुर, कोट, गंगहरा, लक्ष्मणपुर, बैरिया और सुरहीं के बाढ़ ग्रस्त इलाके में तूफानी दौरा कर पीडि़तों की समस्याएं सुनी। उनके लिए भोजन के पैकेट, तिरपाल एवं अन्य सामानों को मुहैया कराया। भाजपा नेता के साथ बाढ़ पीडि़तों की मदद में कमल देव सिंह, अमित सिंह, विमल सिंह, रहिमल सिंह, भूलन राजभर, मनधाता सिंह, वीरेंद्र राम, अवधेश सिंह, अच्छा सिंह, झुलन सिंह आदि शामिल रहें।
……