सपा की सरकार बनाओ और दो साल में लोहिया आवास पाओ..

सपा राजभर जन चौपाल का कार्यक्रम आयोजित
बाँसडीह। सपा राजभर जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन सपा के कैंप कर्यालय बाँसडीह पर आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद डा. रमाशंकर राजभर विद्यार्थी रहे।
उन्होंने अपने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार सपा की सरकार बनाओ और दो साल में लोहिया आवास बनवाने का जिम्मा मेरा। खुद से अवसरवादी लोगों को दूर करो खुद को न बेचो, अपनों का साथ दो। हम महाराज सुहेलदेव राजभर के वंशज हैं। संकल्प के साथ अगर विकास कहि है, तो वह समाजवादी पार्टी में है। जिस जाति बिरादरी के लोगों ने 30 वर्ष को पकड़ लिया। वह 70 वर्ष के लिए अपने घर, कुल, खानदान को सही कर दिया। महाराजा सुहेलदेव के नाम पर राजनीति करते हैं, लेकिन खुद को ठीक किए। अबतक केवल राजभर समाज को बेचने का काम किया है। लेकिन अपने कुल खानदान को क्या किया ? सोचिए, बिचार कीजिए। अपने बूथ पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाओ दो साल के अंदर लोहिया आवास देने का कार्य अखिलेश यादव से दिलाने का काम मैं करूंगा। राजभर वोट को बेचने वाले लोग चेत जाओ अब राजभर समाज तुम्हारे बहकावे नहीं आने वाला। कब तक राजभर समाज को छलने का काम करोगे। अपने बच्चों को शिक्षा दो यही सबसे बड़ा विकास हैं। भाजपा की सरकार ने छलने का काम किया है। किसानों की हत्या लाठीचार्ज, चोरी, छिनैती, बलात्कार आम बात हो गई हैं। ऐसी झूटी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए राजभर समाज जग चुका हैं। किसी के बहकावे में आने वाला नही है। मंहगाई, बेरोजगारी इस सरकार की नाकामी साबित करती हैं। गरीबों का मजाक उड़ाती हैं । सरकार पाँच किलो राशन और 170 रुपये का झोला देकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री अपना प्रचार कर रहे हैं। यह गरीबी का मजाक नहीं, तो क्या है ?

कार्यक्रम के विशिस्ट अतिथि रामगोविंद चौधरी ने कहा कि किसानों की हत्यारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए 2022 में अखिलेश यादव की सरकार को बना कर इस जुल्मी सरकार हटाने के लिए जनता मन बना चुकी है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने कहा कि राजभर समाज अब किसी के बहकावे में नहीं आने वाला है। वह मन बना चुका है कि 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाएगा। योगी मोदी की सरकार जनता को छला हैं। सिर्फ झूठ बोलकर सत्ता हासिल किए।और जनता की बुनियादी समस्याओं को हल नही किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर, सपा महिला विधानसभा अध्यक्ष रानी राजभर, अरविंद राजभर, श्रीप्रकाश राजभर, शम्भू राजभर, ओमप्रकाश राजभर, शैलेंद्र राजभर, दुर्गेश राजभर, छोटक राजभर, रामलक्षण राजभर, भजुराम राजभर, बलकरण राजभर, देवनाथ राजभर
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन हीरालाल ने किया।

00000
इनसेट..
नेता प्रतिपक्ष ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा..
बांसडीह। सहारनपुर में किसानों की कुचलकर की गई हत्या एवं घटना को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर बाँसडीह में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बाँसडीह को तहसीलदार प्रवीण सिंह को सौंपा। इस बीच भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रही। ज्ञापन सौंपने वालों में सपा विधानसभा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, रविन्द्र सिंह, संकल्प सिंह, बिहारी पांडेय, अशोक यादव, फेंकू उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, मंटू सिंह, सुभम सिंह, मांडलु सिंह आदि रहे।
……

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!