बलिया। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चार साल बेमिसाल का जमकर प्रचार -प्रसार किया। योगी ने प्रदेश में क्या-क्या परिवर्तन किए हैंं, व्यापारी और आम जनता को कितना.सुरक्षित किया है ? प्रदेश में शनिवार को जनता को बताने और जगाने का काम किया है। इसका आज अंतिम दिन था।

अतिवृष्टि के बावजूद बागी बलिया की धरती पर भाजपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कई बूथतों पर लोगों को पत्रक बांटे गए इसके साथ ही विधानसभा वार विधायकों मंत्रियों ने भी आम जनता के बीच योगी के चार साल बेमिसाल का पत्रक बांटा। यह स्थिति पूर्वांचल के गाजीपुर, मऊ, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, प्रयागराज आदि जिलों में देखने को मिला। भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने पत्रक बांटे। आम जनता के बीच योगी सरकार का गुणगान एवं हकीकत किया।

भारतीय जनता पार्टी की माने तो बीते चार सालों में योगी सरकार ने प्रदेश की शासन व्यवस्था में कई बदलाव किए हैं। इसे सरकार उपलब्धि के तौर पर देख रही है। इन चार सालों में जनता ने सीएम के तेज -तर्रार रूप को देखा। इस कार्यकाल में विपक्ष को बोलने का मौका तक नहीं मिला।

योगी सरकार ने जो काम कोरोना काल में किए उसकी तारीफ पूरे देश में हुई। योगी आदित्यनाथ ही पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने सबसे पहले कोटा में फंसे छात्रों को सकुशल घर भेजने का प्रबंध किया था। इसके अलावा उन्होंने दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को भी घर भेजने के लिए बेहतरीन काम किए। पत्रक में भाजपा ने लव जिहाद रोकने के लिए बनाए गए कानून का भी जिक्र किया है। भाजपा इस कानून को अपनी सरकार की बड़ी सफलताओं में बता रही है। इसके साथ ही माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर तक को सरकार अपनी उपलब्धि गिना रही है।

दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद बूथ संख्या 124 “योगी” के चार साल बेमिसाल का पत्रक बांटा गया। अभियान के अंतिम दिन को इस कार्यक्रम का समापन भाजपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भव्य तरीके से किया गया। बलिया जनपद में 500 बूथों पर कार्यक्रम हुआ। जिसमें मंत्री, विधायक, जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष शामिल रहे।