Ghazipur : छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क व टोल फ्री नंबर की दी जानकारी

गाजीपुर‌। मरदह थाना अन्तर्गत एमआरडी पब्लिक स्कूल सिंगेरा में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में महिला आरक्षी ज्योति कुमारी ने छात्राओं को महिला हैल्प डेस्क व टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित छात्राओं को वूमेन पावर हेल्प लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन- 1076, साइबर हेल्प लाइन-1930 के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कहीं आते-जाते यदि रास्ते में कोई मनचला उन्हें परेशान करे तो घबराएं नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए आप लोग खुद एक्टिव रहे और टोल फ्री नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर उपस्थित कांस्टेबल दिनेश चन्द्र यादव, कांस्टेबल प्रभात कुमार, महिला आरक्षी ज्योति कुमारी ने जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाओं को इसका सदैव एहसास होना चाहिए।छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून महिलाओं के सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम-कानून के प्रति उन्हें जागरूक किया।बता दें कि इन दिनों महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर प्रेरित किया जा रहा है।

पुलिस ने गांव-गांव जाकर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं, युवतियों को आत्मरक्षा के लिये जागरूक कर रही है।विद्यालय प्रबन्धक श्रीनाथ यादव ने शासन द्वारा संचालित महिला हैल्प डेस्क द्वारा छात्राओं को दी गई जानकारी को सराहना की और कहा कि महिलाओं के लिए बने इन टोल फ्री नंबरो से ये अपनी शिकायत निःसंकोच कर सकेगी।स्कूल संचालक अजीत यादव ने पुलिस प्रशासन से आये सभी का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया इस मौके पर राहुल सिंह, अरविंद कुमार यादव,प्रधानाचार्य सनोवर फ़िरदौस उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक, कांस्टेबल प्रभात कुमार, कांस्टेबल दिनेशचंद्र यादव, महिला कांस्टेबल ज्योति कुमारी,विरेंदर पांडेय,मिथिलेश तिवारी,आशुतोष पांडेय,मनोज प्रजापति, शिव प्रकाश मौर्या उमेश विश्वकर्मा योगेश यादव शोभित शुभा मधु यादव जया सिंह अभिलाषा सिंह रिंकी सिंह आयुषी दुबे,आरसी खानम, मनीषा प्रधान, दीक्षा राय प्रवीना थापा ,प्रतीक्षा थापा,प्रियांशी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!