जलालपुर गांव में एनएच -31 के किनारे विशालकाय पेड़ मकान पर गिरा, दो महिलाएं घायल





बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में गुरुवार की दोपहर एनएच -31 के किनारे विशालकाय पेड़ काटने के दौरान टूट कर एक मकान पर गिर गया, जिससे दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन- फानन में परिजनों व आसपास के लोगों ने दोनों घायल महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों का नाम पूनम राय उम्र 37 व बबीता राय उम्र 38 है। उधर घटना के बाद परिजनों द्वारा बिना सेफ्टी के पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया।

इसको देखते हुए मौके पर सदर एसडीएम आत्रेय मिश्र, शहर कोतवाल संजय सिंह जाकर परिजनों को समझाया, तब जाकर परिजन मानें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एनएच 31 पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिसके मद्देनजर सड़क किनारे लगे पेड़ों की कटाई की जा रही है। इस बीच गुरुवार की दोपहर पेड़ काटते समय पेड़ एक मकान में जाकर गिरा, जिससे दोनों महिलाएं घायल हो गई।






Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!