विवाहिता की हत्या कर फांसी पर लटकाया, केस दर्ज..



.

.
.
विवाहिता के फांसी लगाने के बाद थाने पहुंचकर पति ने दी थी सूचना
बलिया। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर उसे फांसी पर लटकाने का आरोप मायके वालों ने लगाया है। इस संबंध में विवाहिता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है कि ₹300000 दहेज में मांगे गए थे। जिसे न देने पर मेरी बेटी की हत्या की कर दी गई। दहेजलोभियों ने साक्ष्य को छुपाने की गरज से से फांसी के फंदे पर लटका दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन में जुटी है।
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के बहोरीराय पट्टी में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को फांसी लगा ली। परिजनों ने प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या करार दिया था। सोमवार को विवाहिता के मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे। घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद 26 वर्षीय प्रीति पत्नी अविनाश चतुर्वेदी के हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
मृतक के पिता बृजेश तिवारी ने तहरीर में लिखा है कि मेरी बेटी की दहेज के लिए हत्या की गई है। उसे पति अविनाश चतुर्वेदी एवं सास पार्वती देवी द्वारा पहलज भी प्रताड़ित किया जाता था। इन्होंने ही विवाहिता की हत्या की है। यह आरोप लगाते हुए नामजद एफआईआर दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि दहेज में पहले ₹500000 दिया जा चुका है। लेकिन अभी भी ₹300000 का मांग की जा रही थी। इसे लेकर मेरी बेटी को जान से मारकर फांसी पर लटका दिया गया। इस संबंध में रेवतीपुर थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पिता बृजेश तिवारी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
उधर ससुराल पक्ष के मुताबिक घटना के दौरान पति अविनाश चतुर्वेदी घर के बाहर थे। घर में आने के बाद पत्नी को खोजने लगे। इसी बीच उनकी नजर एक कमरे में पड़ी, तो वह हक्के- बक्के रह गए। देखा कि उनकी पत्नी प्रीति रस्सी के सहारे लटक रही थी। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी साल 29 मई को दोनों की शादी हुई थी।
.
.
.



Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!