बलिया। प्रदेश के सभी विधानसभा में सपा की मजबूत उपस्थिति दर्ज करने, कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही सपा मुखिया अखिलेश सिंह यादव के हाथों को मजबूत कर आगामी विस चुनाव में उनको मुखयमंत्री बनाने के लिए पार्टी नेता व कार्यकर्ता अभी से जुट गए हैं। इसके लिए भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ का संकल्प ले १६ अगस्त २०२१ को बलिया जिले से *जनवादी जनक्रांति यात्रा* की शुरूआत की जाएगी।

आगे पढ़ें..
यह यात्रा ३१ अगस्त को अयोध्या में जाकर समाप्त होगी। इस यात्रा को नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) द्वारा आयोजित *भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ* के तहत *जनवादी जनक्रांति यात्रा* का शुभारंभ पार्टी के संस्थापक डा. संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में किया जाएगा। इसका उद्देश्य तख्त-ओ-ताज बदलने के साथ ही सपा की सरकार पुन: प्रदेश में लाना। इसके लिए जनजागरूकता फैलाना और भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों को जनता तक पहुंचाना होगा।

आगे पढ़ें..
प्रदेश में व्याप्त समस्याओं को जनता तक पहुंचाने का काम इस यात्रा के माध्यम से किया जाएगा। खासकर किसानों की बढ़ती समस्या, बेरोकटोक बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीडऩ, फर्जी एनकाउंटर और प्रदेश के विकास में किए जा रहे भेदभाव तथा रूके विकासों को आम जनता के बीच रखा जाएगा। इस बात की जानकारी सपा के पार्टी प्रवक्ता कान्ह जी ने दी। कहा कि कार्यक्रम को सफल बनान के लिए सपा के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण १६ अगस्त दिन सोमवार को पूर्वांह्न दस बजे पार्टी कार्यालय पर उपस्थित रहें।