जौनपुर (करंजाकला)। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के धौरईल गांव में शुक्रवार की दोपहर धान के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
धौरईल गांव निवासी जगपत विश्वकर्मा शुक्रवार की दोपहर अपने धान के खेत को देखने गए थे। उन्हे खेत से दुर्गंध आने पर किसी जानवर के मरने की आशंका हुई, तो खोजबीन करते आगे बढ़ गए। इसी बीच उन्होंने देखा कि एक 29 वर्षीय अज्ञात युवक का शव खेत में पड़ा था। शव को देखते ही जगपत विश्वकर्मा शोरगुल मचाना शुरू कर दिए। शोरगुल की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी ग्रामीण युवक की पहचान नहीं कर सके। इसकी सूचना थाना सरायख्वाजा थाने को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।