बाढ़ में मिली विशालकाय मछलियां, देखने के लिए जुटी भीड़

नरहीं। गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढऩे के कारण तटवर्ती इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ व कटान से चारो तरफ दहशत की वजह से हो-हल्ला शुरू है, नदी के विकराल रूप लेने के कारण एक तरफ जहां लोग मुसीबत में हैं, वहीं दूसरी तरफ बाढ़ से बहुतों के चेहरे पर खुशी तैर रही है। इलाके के मछुआरों को इसी बाढ़ के पानी में दो विशालकाय मछली मिली हैं। इनका वजन ४० से ४५ किलो होने की वजह से लोगों के लिए यह चर्चा का विषय बना है। लोग इन मछलियों को देखने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं।
इलाके के शाहपुर-बभनौली गांव के पास से एक मछुआरे ने पहले एक बड़ी मछली मिली, जिसका वजन साधार मछलियों की अपेक्षा तीस गुना अधिक था। उसे काफी कठिनाई से पकड़ा गया। इसके कुछ देर बाद गंगहरा गांव के सामने भी एक मछुआरे को ४५ किलो से अधिक वजन की मछली पकड़ी। दोनों मछलियों को देखने के लिए भीड़ जुट गई। बाढ़ के पानी में बांधों एवं पहाड़ों से बहुत सारी मछलियां गंगा नदी में बहकर आई हैं। जिसे प्रतिदिन मछुआरे मारने में जुटे हैं। सबके लिए यह विनाशकारी, लेकिन मछुआरों के लिए बाढ़ बेहतर साबित हो रहा है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!