बलिया। फेफना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सागरपाली मंडल के भीखमपुर में बीजेपी ने बूथ सत्यापन किया। यहां बूथ संख्या 125, 126, 127, 128 एवं 171 और ग्रामसभा गंगहरा के बूथ संख्या 181, 182 एवं 18& का बूथ सत्यापन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह ने बूथ सत्यापन के साथ ही लोगों को पार्टी की नीतियों और सरकार के उपलब्धियों को गिनाया और पदाधिकारियों को घर-घर तक सरकार की उपलब्धी पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी।

इस दौरान फेफना विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता अवलेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से आदरणीय मोदी जी और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी की जनकल्याण नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि प्रदेश योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश से उत्तम प्रदेश बनने जा रहा है। गुंडाराज समाप्ति के कगार पर है। चहूंओर विकास की बयार है। ऐसे में हम कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से जुट जाना है ताकि प्रदेश में एक बार फिर से योगी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनें।