सात नवंबर तक शैक्षिक सत्र 2022-23 के दशमोत्तर छात्रवृत्ति भरने की अंतिम तिथि

गाजीपुर। शैक्षिक सत्र 2022-23 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। शासन द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार दशमोत्तर छात्रवृत्ति में छात्र-छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 07 नवंबर 2022 तक निर्धारित किया गया है। साथ ही छात्र-छात्राओं के भरे गए आवेदन पत्रों को मिलान करते हुए विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 15 नवंबर 2022 तक ही निर्धारित है। उक्त निर्धारित तिथि के उपरान्त छात्रवृत्ति वेबसाईट बंद हो जाएगी। भविष्य में शासन द्वारा उक्त समय सारिणी की तिथि बढ़ाया जाना भी संभव नहीं होगा। क्योंकि वर्तमान सत्र में शासन द्वारा दिसम्बर 2022 में ही छात्रवृत्ति वितरण कराए जाने का निर्णय लिया गया है। अतः उक्त संबंध में जनपद के समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि जिन पात्र छात्र-छात्राओं द्वारा अभी तक छात्रवृत्ति आवेदन पत्र आनलाइन नहीं भरे गए हैं वह दिनांक 07 नवंबर 2022 तक भरना सुनिश्चित करें। अन्यथा उनके छात्रवृत्ति से वंचित होने पर उसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होगें।छात्रों के भरे गए पात्र आवेदन पत्रों को, जिनकी उपस्थिति वर्तमान शैक्षिक वर्ष 2022-23 में 75 प्रतिशत से अधिक है। उनको विद्यालयों द्वारा आवेदन लाइन अग्रसारित करना सुनिश्चित करें। जिन छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है। उनके आवेदन पत्रों को नियमानुसार किन्हीं भी परिस्थितियों में विद्यालय द्वारा अग्रसारित नहीं किए जाएंगे।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!