साहित्यकार डॉ. राजीव पांडेय ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

भारत रत्न काव्य महोत्सव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया
गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय शब्द सृजन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष वेवसिटी गाजियाबाद निवासी डॉ. राजीव कुमार पांडेय द्वारा भारत रत्न विजेतओं पर सृजित कविताओं को एक दिन में देश- विदेश के 301 कवियों द्वारा बारह घंटों में ऑनलाइन लाइव काव्य पाठ कराकर इतिहास रचते हुए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान बनाया है।
डॉ. राजीव कुमार पांडेय द्वारा 21 नवंबर 2021 को एक ऑनलाइन भारत रत्न काव्य महोत्सव रखा गया था। जिसमें भारत सहित विश्व के बीस देशों के कवियों ने भारत रत्न विजेताओं पर कविताएं लिखकर 12 घंटों में 301 कवि कवयित्रियों ने फेसबुक लाइव कविता पाठ कर एक विश्व रिकॉर्ड को स्थापित किया। इस कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा प्रदत्त शीर्षक “फर्स्ट ऑनलाइन पोयट्री शो ऑन दी थीम आफ भारतरत्न” पर किया गया। उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज़ किया गया है।
शाहपुर बम्हैटा स्थिति किसान आदर्श स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार पांडेय, सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलने वाली साहित्यिक संस्था के संस्थापक हैं। इनके दो सामाजिक उपन्यास एक हाइकु संग्रह, पांच सम्पादित काव्य संग्रह एवं अनेक साझा संग्रह प्रकाशित हैं। इस प्रकार के विषय आधारित कार्यक्रम के आयोजक हैं। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों सम्मान मिल चुके हैं। जापान हिंदी कल्चरल सेंटर के भी आप सदस्य हैं।
डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि इस रिकॉर्ड को बनाने में संस्था के पदाधिकारी ओंकार त्रिपाठी, अनुपमा पांडेय भारतीय, ब्रज माहिर, रजनीश स्वछंद, मैत्री मेहरोत्रा, डॉ. रजनी शर्मा चन्दा, गार्गी कौशिक, डॉ श्वेता सिन्हा (अमेरिका) राजेश सिंह, श्रेयस, देवेन्द्र शर्मा, देव कुसुमलता ‘कुसुम’ का सराहनीय योगदान रहा।
डॉ. पांडेय ने बताया अभी एक चरण पूर्ण किया है। दूसरे चरण में काव्य पाठ करने वाले कवियों की भारतरत्न विजेताओं पर लिखी कविता को संकलित कर एक ग्रन्थ का रूप दिया जा रहा है। जिसका भव्य विमोचन किया जाएगा।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!