सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से घर में मातम*





गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी रवि साहनी पुत्र केशव बिंद का जनपद के नंदगंज इलाके में सड़क हादसे में निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहरा मच गया। परिजनों के मुताबिक रवि साहनी अपने मित्र फिरोज अंसारी व अभिषेक कुशवाहा के साथ बेलेरो से नंदगंज गए हुए थे। नंदगंज से वापस आते समय रात्रि में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी।दुर्घटना में रवि साहनी का निधन हो गया तथा उनके दोनों साथी फिरोज अंसारी और अभिषेक कुशवाहा घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल गाज़ीपुर में चल रहा है। इस दुर्घटना के बाद मृतक की मां मानती देवी का रो -रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था।





Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!