सांसद मेनका गांधी की तबियत बिगड़ी, बीच में ही दौरा रद्द कर जाना पड़ा….

सुलतानपुर। तीन दिवसीय दौरे पर आई सांसद मेनका गांधी की तबियत शनिवार को सुबह बिगड़ गई। सभी प्रस्तावित कार्यक्रम को रद्द में ही वह अपने निजी वाहन से दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गई। हालांकि सुबह सात बजे उन्होंने ने अपने अस्थाई आवास पर जनता की समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण भी कराया। इसके बाद सुबह दस बजे बालीवाल संघ के जिला सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय के घर पहुंचकर उनके माता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया। वहां पर परिवार के सदस्यों से मिलकर उनका हालचाल लिया। साथ ही घर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सहित सांसद वरुण गांधी व स्वयं की पुरानी फोटो देखा प्रसन्नता व्यक्त की। यहां से निकलकर वह विवेकनगर स्थित नवनिर्मित बेसिक शिक्षा के भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उनके साथ सुलतानपुर विधायक सूर्यभान सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ, आरए वर्मा व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!